Friday, November 25, 2011

राशिफल

यह राशिफल जन्म राशि पर आधारित है। अगर विंशोत्तरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभाव में वृद्धि हो जाएगी, अगर विंशोत्तरी दशा अशुभ चल रही हो तो शुभ प्रभाव में कमी आ जाएगी। जन्म नक्षत्र पर आधारित जो नाम होता है यदि उसके अतिरिक्त किसी ने अन्य नाम रख लिया है तो यह राशिफल उस पर लागू नहीं होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस अंक पर थे, वही आपकी राशि कहलाएगी।
अंकों का विवरण इस प्रकार है: 1. मेष 2. वृषभ 3. मिथुन 4. कर्क 5. सिंह 6. कन्या 7. तुला 8. वृश्चिक 9. धनु 10. मकर 11. कुंभ 12. मीन। इस राशिफल कथन में नक्षत्र ज्योतिष का प्रयोग किया गया है। - सतीश शर्मा
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यक्तिगत: इस महीने ग्रह स्थितियां परिवर्तित हो रही हैं और समय आपके पक्ष का बन रहा है। महीने का उत्तराद्र्ध, पूर्वाद्र्ध की बजाए ज्यादा अच्छा है और आप बिखरे हुए मामलों को समेटने में सफल रहेंगे। आपकी स्वयं की जीवनी ऊर्जा पर्याप्त है परन्तु इस समय आप अन्य कई लोगों का सहयोग लेंगे, स्त्री वर्ग का सहयोग प्रमुखता से मिलेगा। व्यावसायिक कार्यक्षेत्र में जो परिवर्तन आप लाएंगे उसका गहरा असर आपके घर में देखने को मिलेगा और कुछ क्षण नोंक-झोंक के भी आ सकते हैं। इस समय आप नए सपने बुनने में लगे हुए हैं और अपने इर्द-गिर्द चल रही सारी गतिविधियों को एकदम से नियंत्रण में ले आना चाहते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से लोग आपको सहयोग तो कर सकते हैं परन्तु किसी भूमि या भवन पर दबाव आ सकता है।
व्यावसायिक: व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह एक अनुकूल महीना है जिसमें आपके द्वारा किए जा रहे सारे प्रयास सफल सिद्ध होंगे और आप नए विषय जोड़ पाने में भी सफल रहेंगे। नई तकनीक का प्रयोग करेंगे, नई विद्याएं सीखेंगे या अधिक कौशल युक्त व्यक्तियों का लाभ उठाएंगे। जीवनसाथी से इस समय भारी मदद मिलने वाली है या यह भी संभव है भागीदारी के मामलों में आपको अच्छा समर्थन मिले और आप और अधिक कमाई के रास्ते खोज लें। किसी आकस्मिक भुगतान का संकेत है। इस महीने के उत्तराद्र्ध में कुछ अनजाने लोग जो आपकी परम्परा के नहीं हैं, सहयोग करने की चेष्टा करेंगे और आप स्वीकार भी कर लेेंगे। यह ऐसा समय है जब आपके व्यावसायिक जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन आ सकता है। आप देखें, जांच करें और आगे बढ़ें। कम से कम बृहस्पति और शनि आपको निराश नहीं करेंगे। इस समय संतान आपके लिए शानदार काम करेगी और आप उनकी बुद्धि और कार्यक्षमता पर भरोसा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा जाएगा, उच्चकोटि का भोजन, अधिक कैलोरीयुक्त भोजन और अनेकों तरीके के स्वाद मिलेंगे। महीने के पूर्वाद्र्ध में इतनी पार्टियां खाएंगे कि खुद परेशान हो जाएंगे। हर आदमी से उसके वजन की और अपने वजन की चर्चा करेंगे। कपड़ों की नाप छोटी हो जाएगी और अखबारी विज्ञापनों में भरोसा करेंगे। उत्तराद्र्ध में दवाओं का कुछ खर्चा है परन्तु पाचनतंत्र के विकार ही अधिक परेशान करेंगे।
रिश्ते-नाते: पूर्वाद्र्ध वैवाहिक जीवन के लिए शानदार जाने वाला है। इस समय नए प्रेम संबंध विकसित होने की संभावना है। आपने अकारण ही किसी को त्याग दिया तो आपको बहुत पछतावा होगा। भागीदारी में भी एक बहुत शानदार व्यक्ति अंदर आने की कोशिश कर रहा है, लगता है वह काफी फायदा देने वाला है। वाणी की कड़वाहट से एक प्रमुख कर्मचारी या सहयोगी को खो देंगे।
वृषभ (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
व्यक्तिगत: इस महीने थोड़ा-थोड़ा करके समस्याओं का समाधान आना शुरु हो जाएगा। व्यक्तिगत मामले जहां गति पकड़ेंगे और समस्या के रूप में पनप जाएंगे, दूसरे मामलों में आपको न केवल आर्थिक सुविधा अधिक मिलेगी बल्कि सार्वजनिक सम्मान भी मिलेगा। कठिनाइयों और उपलब्धियों का यह मिश्रित महीना है जिसमें आप अपनी सम्पूर्ण जीवन शक्ति का प्रबंधन शानदार ढंग से करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। केवल एक मामला ऐसा है जिसमें आप पाला बदल सकते हैं। आपको सलाह है कि निजी मामलों में ऐसा कुछ भी नहीं करें जिससे किसी का मन बहुत ज्यादा दुखने लगे। महीने के उत्तराद्र्ध में दूर यात्राएं करेंगे और उसका असर व्यवसाय पर आएगा।
व्यावसायिक: व्यावसायिक मामले कुछ ज्यादा ही ध्यान चाहते हैं। दूसरे सप्ताह तक आप भाग-दौड़ करते रहेंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी आपको महत्वपूर्ण कार्य पर ध्यान देना पड़ सकता है और इस कारण से परिवार में थोड़ी बहुत असहमति चलती ही रहेगी। उत्तराद्र्ध में परिस्थितियां बदल जाएंगी। अब आपको सहज कार्य के अलावा कानूनी मामलों में भी ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। अचानक धन प्राप्ति होना संभव है परन्तु आप उसको रोक नहीं पाएंगे और उसे पहले से खर्च किया हुआ मानिए। इन दिनों प्रेम संबंध पर काफी धन और समय खर्च करेंगे और यह आगे चलकर आपको भारी पड़ेगा। अभी आपको चाहिए कि पूरी तरह काम पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: उत्तराद्र्ध में पित्त विकार अधिक रहेगा। महीने की शुरुआत से ही कफ की बढ़ोत्तरी होगी, अंग्रेजी दवाइयां खाएंगे और उसके दुष्परिणाम के रूप में महीने के अंतिम सप्ताह में पित्त के साथ-साथ पाचनतंत्र संबंधी विकार परेशान करेंगे। चर्म रोग की भी दवाइयां खानी पड़ सकती हैं। इस समय शक्तिवद्र्धक दवाइयों का सेवन उचित रहेगा।
रिश्ते-नाते: रिश्ते-नातों के लिए समय में तेजी से परिवर्तन चल रहा है। यदि सगाई संबंध के लिए महीने के पूर्वाद्र्ध में बात चलाएं तो किसी रिश्तेदार के कारण विघ्न आ सकता है। यदि आप अविवाहित हैं और कहीं प्रेम संबंध हैं तो स्वयं पर नियंत्रण रखिए और कोई अन्य आपके जीवन में प्रवेश नहीं कर जाए इसके लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। नौकरी के कारण से आप कई दिनों के लिए घर से दूर जा सकते हैं। इन दिनों उच्च राशि में शनि हैं, इसका प्रभाव आपके स्वभाव पर पड़ रहा है और अहंकारवश कई रिश्तों से आप किनारा कर लेंगे।
मिथुन (क,की,कू,घ,ङ, छ, के,को, ह)
व्यक्तिगत: यह बहुत शानदार समय है जिसमें व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ सकती हैं। कार्य-पद्धति में विशेष परिवर्तन हो सकते हैं और आपकी महत्वांकाक्षाएं बढ़ सकती हैं। घर के अंदर की बातों से आप परेशान रहेंगे परंतु घर से बाहर आपकी पूछ बढ़ेगी। इन दिनों आप अपनी व्यक्तिगत सफलता-असफलता को लेकर बहुत अधिक चिंतित रहेंगे। अंतिम सप्ताह में जबकि बृहस्पति वक्री नहीं रहेंगे आप पुन: अपनी शक्ति का संयोजन करेंगे और अपने कामकाज के नए पैमाने तय करेंगे। शत्रु सिर उठाएंगे परंतु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे। संतान को लेकर आप थोड़ा निश्ंिचत रहेंगे परंतु अन्य मामलों में इतने निश्ंिचत नहीं होंगे। आपके समर्थक वर्ग के सहयोग से आप प्रसन्न रहेंगे और आगे बढ़ पायेंगे।
व्यावसायिक: आपकी कार्यपद्धति में एक नया परिवर्तन आ रहा है। इस महीने तो आपको भागीदारी इत्यादि के मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतनी होगी परंतु इसके बाद बातें अपने आप ही ठीक होने लगेंगी। अगर कोई बिगाड़ आना हो तो इस महीने हो जाएगा परंतु आर्थिक हानि नहीं दिख रही है। आप संबंधों को ही बचाने की चेष्टा करें। धन प्राप्ति के अवसर यथावत रहेंगे। महीने का अंतिम सप्ताह उपलब्धियों का हो सकता है परंतु बढ़ते हुए खर्चों को आप नहीं रोक पायेंगे। अधीनस्थ लोग अच्छा काम करके देंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य के कारण से कुछ काम में विघ्न रहेगा। जुकाम, नजला या श्वांस से संबंधित तकलीफ रहेगी। बुजुर्ग लोगों को मूत्रतंत्र से संबंधित समस्याएं अधिक रहेंगी। इस महीने खान-पान उच्च-कोटि का रहेगा और दावतें खाने को मिलेंगी। मन पर नियंत्रण नहीं कर पायेंगे और वजन बढऩे की शिकायत रह सकती है। उत्तराद्र्ध में मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रहेगा और उसका एक प्रमुख कारण गृह-कलह होगी।
रिश्ते-नाते: प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। घटनाक्रम विशेष मोड़ ले रहा है। एक-दूसरे पर व्यर्थ के आरोप-प्रत्यारोप लगायेंगे। छोटी-छोटी बातें भी जोर पकड़ेंगी। नए प्रेम-संबंध भी जन्म ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़़ेगी। अपने बॉस से रिश्ते सुधरेंगे तथा मित्रों से भी संबंध और प्रगाढ़ हो जायेंगे। एक तरफ निजी रिश्तों में बिगाड़ आयेगा तो दूसरी तरफ अन्य सार्वजनिक संबंध और भी अच्छे हो जायेंगे। तनाव झेलना आपकी आदत है और इन बातों को भी आप आराम से सह लेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यक्तिगत: यह महीना अर्थ-प्रबंध करने में ही गुजरेगा। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा होने के कारण आप कोई विशेष उपाय करने की सोचेंंगे। विवादों से मुक्ति पाने के लिए आपको विशेष कोशिश करनी पड़ जाएगी। भूमि संबंधी कोई विवाद या वाहन संबंधी कोई समस्या आ सकती है। अर्थ-प्रबंध के लिए जितनी अधिक कोशिशें आप करेंगे, उनमें से आधी तो निष्फल हो जाएंगी। महीने का पूर्वाद्र्ध थोड़ा बहुत ठीक जा सकता है परंतु उत्तराद्र्ध में समस्या रहेगी। किसी एक मामले में बात को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे और हार-जीत की परवाह ना करते हुए दृढ़ता से काम करेंगे। इस समय ग्रह ही आपकी रक्षा करेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का पूरा लाभ आपको मिलेगा परंतु यह सब करने में पसीना आ जाएगा।
व्यावसायिक: आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। जितना लाभ होगा, उतना खर्चा भी बढ़ेगा। इस समय छोटे-मोटे कई खर्च संभावित हैं। बजट नियंत्रण से बाहर होगा। थोड़ा बहुत ऋण भी हो सकता है। भूमि या वाहन से संबंधित कोई कार्यवाही आप कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग ज्यादा आराम से रहेंगे। इस समय किसी विवाद में आपकी विजय होगी परंतु महीने के उत्तराद्र्ध में उसके पहले आप परेशान रहेंगे। घरेलू नोंक-झोंक सामने आ सकती है। बेनामी व्यवसाय में लाभ होगा। पत्नी के नाम से किए गए कार्य में भी लाभ होगा। यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। यदि एक से अधिक व्यवसाय हों तो एक मामले में हानि होगी बाकी सबमें लाभ होगा। यात्रा करेंगे, मनोरंजन पर खर्चा करेंगे। संतान के साथ थोड़ा बहुत मतभेद चल सकते हैं। महीने का अंतिम सप्ताह फिर भी अनुकूल जाएगा, तब व्यावसायिक मतभेदों में कमी आएगी। फिर भी इस समय व्यावसायिक परिवर्तन के लिए आप गंभीर रूप से चिंतन करें और बात को आगे बढ़ाएं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आप सफल हो सकते हैं परंतु आपको कोई बड़ा दांव करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना साधारण है परंतु सर्दी-जुकाम, खाँसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बुजुर्गों को मूत्र तंत्र संबंधी कष्ट आ सकते हैं। साधारण इन्फेक्शन भी हो सकता है।
रिश्ते-नाते: जीवनसाथी के लिए यह अच्छा समय चल रहा है। उन्हें हर तरफ से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी सी कड़वाहट रहेगी और मतभेदों को दूर करने की आवश्यकता पड़ेगी। पिता से असहमति रहेगी परंतु समाधान हो जाएगा। दोस्तों से अच्छी मदद की उम्मीद की जा सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यक्तिगत: इस महीने आप में अतिरिक्त उत्साह रहेगा। कहीं से आशावादी समाचार के कारण आपकी कार्यप्रणाली में तेज गति से सुधार आएगा और आप जोश से भर जाएंगे। महीने में आर्थिक साधन इतने नहीं बढ़ेंगे जितना कि आपका कामकाज का तरीका या शैली। कुछ तकनीकी लोगों को जोड़कर आप कार्य विस्तार करना चाहेंगे और ऋण प्रबंध पर भी ध्यान देेंगे परन्तु वह सीमित मात्रा में ही हो पाएगा। नई जगह प्राप्त करने में या जन्म स्थान के आसपास यात्रा करने में आपको सुविधा रहेगी तथा उसका बहाना भी मिल जाएगा। इस समय दैनिक आय बढ़ सकती है तथा किसी-किसी मामले में कोई अचानक आय भी हो सकती है।
व्यावसायिक: व्यावसायिक दृष्टि से यह समय शानदार है जब आप नई व्यवस्थाओं को जन्म देंगे और पुरानी कार्यशैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाने की सोचेंगे। महीने के पूर्वाद्र्ध में जहां व्यावसायिक यात्राएं लाभप्रद हो सकती हैं, उत्तराद्र्ध में स्थायी लाभ बढ़ेगा। यह ऐसा महीना है जिसमें घर के कई लोग अपनी आय बढ़ाने के लिए श्रम करेंगे और सफल हो जाएंगे। इस समय व्यवसाय के कार्यों में संतान को जोड़ा जाना मुनासिब नहीं है क्योंकि कोई विवाद अशांति को जन्म देगा। व्यवसाय में नए साधन भी जोड़ेंगे। भागीदारी के मामलों में यह शानदार समय चल रहा है और लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो थोड़ी जवाबदेही बनेगी और किसी काम के कारण आपकी आलोचना हो सकती है।
स्वास्थ्य: सर्दी इत्यादि से बचें, सर्दी से होने वाले कष्ट कुछ दिन परेशान करेंगे। इस महीने तेज गति से काम करने के कारण खान-पान भी उतनी ही तेज गति से करेंगे और उसका दुष्परिणाम भी भोगेंगे। लम्बी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और संभव है कि आप उन्हें व्यावसायिक यात्राओं में बदल दें। माता के स्वास्थ्य की थोड़ी सी समस्या रहेगी और पिता को मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। उनको कोई समस्या बहुत ही सताएगी और दो-तीन दिन के बाद शांति आ जाएगी। इस महीने गरिष्ठ भोजन ज्यादा मिलेगा।
रिश्ते-नाते: जीवनसाथी के लिए यह शानदार महीना है, उनके कामकाज में प्रगति होगी और अच्छा लाभ कमाएंगे। जो अविवाहित हैं उन्हें अपनी बात आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। नए प्रस्तावों को सावधानी से लें। नौकरी करने वालों के लिए बॉस की नाराजगी इस महीने मायने रखेगी। जो व्यवसायी हैं उन्हें नए कर्मचारियों के चयन में रुचि लेनी चाहिए। कामकाज बहुत पिछड़ रहा है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यक्तिगत: यह महीना एक तरफ जहां सफलताओं से भरा हुआ है वहीं दूसरी तरफ कुछ परेशानियां भी उत्पन्न करने वाला है। कामकाज की भाग-दौड़ में आप निजी पारिवारिक जीवन में कुछ बातों को भूल ही जाएंगे। महीने के पूर्वाद्र्ध में जहां लम्बी यात्राएं होंगी, उत्तराद्र्ध में आप स्थिर होकर काम करने की सोचेंगे। इस समय भूमि-भवन से संबंधित कोई लाभ संभावित है और आप उसके लिए भागदौड़ करेंगे, वाहन से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों को व्यावसायिक मामलों से दूर रखने के लिए आप कोशिश करेंगे परन्तु संभवत: ऐसा होना संभव नहीं है। किसी वाहन या भूखण्ड का निष्पादन कर सकते हैं। इस समय कोई अत्यन्त महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके व्यवसाय में सहायक सिद्ध हो सकता है।
व्यावसायिक: व्यवसाय बढ़ाने के लिए जो प्रयास आप कर रहे हैं वे सफल सिद्ध होने वाले हैं। साढ़े साती की आखिरी ढैय्या में स्थान छूटने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं परन्तु आपका व्यवसाय यदि अन्य कई शहरों से बढ़ा तो यह बात टल सकती है। यदि आप महत्वपूर्ण अधिकारी हैं और व्यावसायिक यात्राएं ज्यादा होती हैं तो भी आपका स्थान परिवर्तन टल सकता है। विस्तार कार्यक्रमों में आप जोर-शोर से रुचि लेंगे और भारी खर्चा करेंगे। विदेशी आय के प्रयास सफल हो सकते हैं। पिछले दो-तीन महीनों से विदेश संबंधों को लेकर ग्रह आपके पक्ष में बने हुए हैं और वे कोई अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अच्छा चल रहा है और खान-पान में शुचिता बरतेंगे। इस समय आप शाकाहार पर ज्यादा ध्यान देंगे और योग जैसी विधियों पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देंगे। मानसिक तनाव इतना अधिक नहीं है परन्तु शारीरिक थकान को आप रोक नहीं पाएंगे। खान-पान में कई बार अनियमितता होगी और बाद में आप उसको ठीक करने की कोशिश करेंगे। बुजुर्ग लोगों को पाचनतंत्र के विकार या पाइल्स जैसी समस्या उभर कर सामने आ सकती है। स्नायु विकार भी साधारण दर्जे के ही होंगे। माता पर दवाई का खर्चा बढ़ेगा।
रिश्ते-नाते: जीवनसाथी के लिए यह अत्यन्त शानदार समय चल रहा है। जीवन संघर्ष के चरम में भी वे नई ऊर्जा महसूस करेंगे और आपको साथ लेकर चलने की चेष्टा करेंगे। आपकी व्यावसायिक संधियां भी इस समय सफल रहेंगी, यद्यपि गणित एकदम से आपके पक्ष में नहीं है फिर भी कोई बड़ा आश्वासन आपको टिके रहने की शक्ति देगा। भाई-बहिन से संबंध अच्छे रहेंगे और माता की बजाए पिता से अधिक निकट रहेंगे। बॉस से अच्छे रिश्ते रहेंगे तो संतान भी इस महीने आपका ज्यादा सम्मान करेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यक्तिगत: महीने का पूर्वाद्र्ध अच्छा है और आप अपनी नौकरी या व्यवसाय को नए दृष्टिकोण से देखने लगेंगे। आपमें उत्साह का संचार होगा और घटनाक्रम को अपने अनुकूल करने की चेष्टा करेंगे। आर्थिक दबाव होते हुए भी आप विचलित नहीं होंगे और अपने कार्यक्रम को यथावत जारी रखेंगे। कोई छोटी-मोटी आर्थिक उपलब्धि इन दिनों हो सकती है। महीने का उत्तराद्र्ध ज्यादा अनुकूल रहेगा जब आपसे नए लोग मिलेंगे, नए वादे करेंगे और कामकाज को गति देने में मदद करेंगे। इन दिनों कुछ संबंध ऐसे होंगे जो आपको परेशान करेंगे। थोड़ा बहुत गृह-कलह से आप परेशान रहेंगे। कई बार आपको लगेगा कि आपका वजूद ही समाप्त हो गया। दु:साहस पूर्ण निर्णय लेने का भी ख्याल बार-बार आपके मन में आयेगा और आप ऐसा कर भी सकते हैं।
व्यावसायिक: व्यावसायिक दृष्टिकोण से महीना अच्छा है, आर्थिक लाभ होगा। जिस काम में आप हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। भागीदारी के मामलों में कलह रहेगी परंतु महीने के अंतिम सप्ताह में वातावरण थोड़ा सुधर सा जाएगा। व्यर्थ के खर्चे बहुत अधिक होंगे। कुटुंब की कलह सामने आयेगी और उससे व्यवसाय प्रभावित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कामकाज इतना बढ़ जाएगा कि अवकाश ही नहीं मिलेगा। खान-पान की आदतों में बड़ा परिवर्तन आएगा। व्यवसाय से संबंधित दावतों में वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो समस्याएं उठ खड़ी होंगी।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव अनुमान से भी ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य इतना खराब नहीं होगा, जितना कि मानसिक स्वास्थ्य। खान-पान में अनियमितताएं रहेंगी। महीने में कई बार बहुत गरिष्ठ भोजन करेंगे और वजन बढऩे से नहीं रोक पायेंगे। यात्राओं के कारण भी खाने-पीने का संयम नहीं रहेगा। योग या मार्निंग वॉक में आप बिल्कुल भी नियमित नहीं रहेंगे। पाचन-तंत्र के विकार यथावत रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से जो दबाव चल रहे होंगे उनको लेकर आपके मन में इतनी चिंता नहीं रहेगी। इस कारण से उच्च रक्तचाप या डिप्रेशन जैसी समस्याएं नहीं होगी परंतु तनाव फिर भी बना रहेगा।
रिश्ते-नाते: संबंधों को लेकर आप दबाव में रहेंगे। एक महत्वपूर्ण मित्र की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। इस समय बॉस से भी संबंध बनाए रखने में परेशानी रहेगी। इस समय नीति व रीति की आलोचना देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध में अति सावधानी बरतें। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपका कोई उपाय काम नहीं आयेगा, केवल वाणी पर नियंत्रण रखना ही जरूरी है। घर में पूर्वाद्र्ध में थोड़ा तनाव रहेगा बाद में परिस्थितियां थोड़ी शांत हो जाएंगी। मित्रों से विवाद यथावत बना रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यक्तिगत: महीने के पूर्वाद्र्ध में राशि पर से भ्रमण कर रहे कई ग्रह आपके बढ़ते हुए तनाव की सूचना दे रहे हैं। राशि से भ्रमण कर रहे दशम मंगल आपके उत्साह में वृद्धि करेंगे और आप अद्भुत नेतृत्व शक्ति का परिचय देंगे। साढ़ेसाती की शुरुआत हुई है और ऐसे में ग्रहस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। राशि से छठे बृहस्पति की स्थिति और उस पर शनि की दृष्टि आपको बड़े निर्णयों की ओर ले जा सकती है परंतु आपने जरा सी भी गलती की तो वह नुकसान व परेशानियों में बदल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य एक तरफ परेशानी का विषय रहेगा तो दूसरी तरफ बाहरी लोगों से कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा देगा।
व्यावसायिक: इस महीने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय ले सकते हैं। महीने के पूर्वाद्र्ध में आप अत्यधिक तनाव में रहेंगे परंतु अंतिम भाग में जब बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे तनाव एकदम से हट जाएगा। इस समय आपको अत्यधिक आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी परंतु आप दु:साहस के साथ अपना काम पूरा करने में लगे रहेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं परंतु आपको बहुत अधिक सावधानी बरतनी होगी। 12वें शनि खर्चे भी बहुत कराते हैं। महीने के उत्तराद्र्ध में सूर्य तभी अनुकूल होंगे जब धनु राशि में आ जाएंगे और आपके आर्थिक साधन बढऩे की संभावनाएं बना देंगे। दशम मंगल आपको अन्य से अग्रणी बना लेंगे।
स्वास्थ्य: आमतौर से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक श्रम बहुत अधिक करना होगा। पेट के रोग ज्यादा सताएंगे। जिन्हें उच्च रक्तताप है उन्हें अधिक सावधानी बरतनी होगी और जिन्हें वजन बढऩे की समस्या है उन्हें और भी अधिक ध्यान रखने की समस्या रहेगी। यद्यपि मंगल आपका स्वास्थ्य बनाए रखेंगे और आप किसी भी परिस्थिति से नहीं घबराएंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य की खराबी से भी आप कामकाज रोकेंगे नहीं बल्कि यथावत करते रहेंगे।
रिश्ते-नाते: यह समय थोड़ा नाजुक है और रिश्तों को बचाने के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए। कोई अत्यंत प्रिय आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। यह भी हो सकता है कि कुछ दिन का अलगाव हो। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखना एक चुनौती होगी। आर्थिक परेशानियां रिश्तों पर तो आंच नहीं लायेंगी परंतु कभी-कभी ऐसा लगेगा कि इसका असर जीवन में आ रहा है। मित्र लोग आपकी मदद करेंगे जिसके कारण व्यावसायिक संबंध सुधरेंगे और आप आगे बढ़ेंगे।
धनु (ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यक्तिगत: राशि से ग्यारहवें शनि आपके आने वाले संपूर्ण घटनाक्रम को प्रभावित करेंगे। आपमें अचानक साहस आ जाएगा और आप बड़े कार्यों को अजांम देने की सोचेंगे और सभी संबंधों की पुन: समीक्षा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से जो बातें आपको मुश्किल लगती हैं अब आसान हो जाएंगी। संतान महीने के अंत में ही थोड़ा अनुकूल होगी परंतु महीने के मध्य भाग में संबंध थोड़ा तनावपूर्ण रहेंगे। आप बार-बार किसी खास काम को करने की सोचेंगे परंतु मन गवाही नहीं देगा और आप उसे स्थगित करते चले जाएंगे। आर्थिक दबाव और खर्चे इस ढंग से सोचने को मजबूर कर देंगे।
व्यावसायिक: कामकाज आगे बढ़ेगा। एकदम से प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिखेंगे परंतु आगे चलकर लाभ में बदल जाएगा। आपको भुगतान स्थगित करने पड़ेंगे और आपको लौटने वाला पैसा भी टुकड़ों-टुकड़ों में प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों पर आरोप आयेंगे और उनसे बाहर निकलना एक बड़ी समस्या रहेगी। इन दिनों अधीनस्थ लोगों से आज्ञापालन करवाना एक बड़ी समस्या रहेगी। अवज्ञा के कारण आप किसी को दंडित भी कर सकते हैं। भागीदारी के मामलों में थोड़ा सा संयम से काम लें और अभी बड़े निर्णय ना लें। भाई-बहिनों से संबंध सुधरेंगे और उनके साथ व्यावसायिक संबंधों में भी निर्बलता आ सकती है।
स्वास्थ्य: पेट के रोग परेशान करेंगे। त्वचा की एलर्जी भी हो सकती है। जल से उत्पन्न होने वाले रोग या डायरिया जैसी स्थिति भी आ सकती है। पूरे महीने खान-पान उच्चकोटि का रहेगा और कभी-कभी बदहजमी का शिकार हो जायेंगे। राशि पर लगातार बृहस्पति की दृष्टि है जिसके कारण वजन बढ़ेगा। वजन घटाने के कई उपाय आप करेंगे परंतु गरिष्ठ भोजन के कारण परिस्थितियों में कोई अंतर नहीं आयेगा। आप मशीनों की मदद भी ले सकते हैं। यात्राओं के कारण आपका खान-पान अनियमित रहेगा।
रिश्ते-नाते: व्यक्तिगत संबंधों की दृष्टिकोण से महीना अच्छा है और आपको अनुकूल व्यवहार मिलेगा। संबंधों के मामलों में आप स्वयं भी कोई होशियारी ना करें, नहीं तो आपका स्वयं का मन ग्लानि से भर जायेगा। पिता से संबंधों में नाटकीयता महीने के अंत तक कम हो जायेगी और आप घटनाक्रम को उसके यथार्थ स्वरूप में ही लेंगे। जीवनसाथी को इंफैक्शन जैसी समस्या होगी और आप उसको गंभीरता से लेंगे, इससे आपके रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। महीने में कई बार क्रोध के क्षण आयेंगे इससे आपके आस-पास का वातावरण और संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
व्यक्तिगत: दिसंबर में लाभ प्राप्ति के लिए एक ओर तो आप हर तरह से उपक्रम करेंगे और उचित-अनुचित का विचार नहीं करेंगे। इस समय साधनों की पवित्रता का ध्यान रखना आवश्यक है। इन्हीं दिनों सपने दिखाने वाले कुछ लोग मिलेंगे, आपको भ्रमित भी करेंगे। यदि आप साधारण तरीके से भी चलते रहे तो कोई दिक्कत नहीं आने वाली और आर्थिक लाभ भी होगा। 20 दिसंबर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी, तब तक आपको बहुत अधिक तिकड़म के कार्यों से बचकर रहना होगा। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जगह बदलने की बात बार-बार सामने आएगी। घर की परिस्थितियों में इस बात का असर देखने को मिलेगा। आप पर एक अज्ञात सा दबाव काम करेगा कि जगह बदलनी है, मकान बदलना है या कार्यालय बदलना है और कहीं इन सबसे नकारात्मक असर तो नहीं आ जाएगा।
व्यावसायिक: व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है परंतु लाभ की अपेक्षा प्रभाव अधिक बढ़ेगा, यश-प्रतिष्ठा बढऩे का समय है और लोग आपके प्रति दो राय रखते हुए भी आपका सम्मान करेंगे। इस समय कार्य-कौशल में वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है परंतु राशि से आठवें मंगल स्वभाव में कुछ आक्रामकता और उग्रता देंगे जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगी। संतान से ताल-मेल थोड़ा बढ़ेगा परंतु व्यवसाय में किसी सहयोग की बड़ी उम्मीद किसी से नहीं करेंगे। संतान के मन में बार-बार उच्चाटन होगा और वह कहीं अन्य जगह जाने की सोचेंगे। इस समय सरकारी लोगों से लाभ हो सकता है। ऋणों के पुनर्भुगतान में आपको ज्यादा मदद नहीं मिल पाएगी। अंतिम सप्ताह थोड़ा ठीक जा सकता है परंतु किसी रुपये की वसूली करने में आपको फिर भी दिक्कतें आएंगी।
स्वास्थ्य: पित्त व एसिडिटी प्रमुख समस्या रहेगी। संतान के व्यवहार से मन उखड़ा-उखड़ा रहेगा, उधर माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इनमें से कोई सा भी कष्ट काबू से बाहर तो नहीं होगा पर कामकाज के करने में जोश में कमी आ सकती है। इस समय आपको कोई भी बाधा सहन नहीं हो पाएगी। जो भी आपके काम-काज में बाधा करेंगे आप क्रोध का प्रदर्शन करेंगे और मन ही मन परेशान रहेंगे।
रिश्ते-नाते: महीने का पूर्वाद्र्ध कुछ ठीक है परंतु मध्य भाग में वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेंगी परंतु महीने का अंतिम सप्ताह बहुत अच्छा जाने वाला है। प्रेम संबंधों में कोई खास बात आ सकती है और महीना बीतते-बीतते संबंध और भी मधुर हो जाएंगे। आप प्रेम का खुलकर प्रदर्शन करेंगे। सगाई संबंध की बात आगे बढ़ाई जा सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यक्तिगत: महीने का पूर्वाद्र्ध परिणामदायक है और अर्से से किए जा रहे कार्यों का शुभ परिणाम इस समय आएगा। काम-काज को लेकर मन में जो भी विचार चल रहे होंगे या अनिश्चय चल रहा होगा वह महीने के उत्तराद्र्ध में दूर हो जाएगा। इस समय भागीदारी के कार्यों में अच्छी सफलता मिल रही होगी और ना केवल दैनिक आय बढ़ेगी बल्कि नए प्रस्ताव भी मिलेंगे। इस समय विश्वस्त लोग मिलेंगे और उनकी मदद से कार्यक्षेत्र का विस्तार ढंग से हो पाएगा। आजीविका क्षेत्र की कुछ बाधाएं यथावत बनी रहेंगी और कहीं-कहीं नुकसान की संभावनाएं भी दिखेंगी। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो इस समय किसी एक तरफ से लाभ हो रहा होगा और किसी एक तरफ हानि चल रही होगी।
व्यावसायिक: वर्ष का सर्वाधिक व्यस्त महीना चल रहा होगा जब आप नए लोगों को जोडऩे के लिए भारी परिश्रम कर रहे होंगे। इसी अवधि में कोई-कोई आपसे दूर भी चला जाएगा। आगे चलकर ऐसा ही कुछ माहौल रहेगा। आर्थिक लाभ की मात्रा दैनिक रूप से बढ़़ती चली जाएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और असीमित अधिकार मिलेंगे। आप दूसरे लोगों से काम लेने में थोड़ा सा छल-कपट का सहारा भी लेंगे। वर्ष का अंतिम सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र का निर्णायक क्षण होगा जब आप व्यवसाय में विस्तार या बढ़ोत्तरी में उच्चकोटि के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यदि आप व्यवसायी हैं तो धन-बल का सहारा भी लेंगे। राशि से छठे भाव पर शनि और राहु का सम्मिलित प्रभाव आपकी मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। इस समय आपकी हर कूटनीति सफल रहेगी।
स्वास्थ्य: यह महीना अपार मानसिक चिंताओं में बीतेगा। जीवनक्रम में जटिलता बढ़ती जाएगी और आप अपनी ही बातों से स्वयं ही परेशान होते जाएंगे। इस समय वायु विकार बढ़ेंगे और पित्त भी बढ़ेगा। पिता के लिए यह समय अच्छा नहीं है और उन्हें कई तरह की परेशानियां आएंगी। यदि वे अधिक उम्र के हुए तो कुछ ज्यादा ही ध्यान देना होगा।
रिश्ते-नाते: वैवाहिक जीवन में साधारण तनाव बना रहेगा यद्यपि संबंध अच्छे बने रहेंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो यह पराकाष्ठा का समय है और महीने का उत्तराद्र्ध बहुत सुखद बीतेगा। इस समय आपको महत्वपूर्ण निर्णय ले लेना चाहिए। विवाह ना होने पर भी प्रेम संबंधों में गर्मी बनी रहेगी और अगला महीना और भी शानदार जाएगा। इस समय व्यावसायिक उपलब्धियां भी बढ़ जाएंगी। अपने प्रिय से महंगे उपहार मिलेंगे और उनके जीवन की संपन्नता का असर सब ओर देखने को मिलेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यक्तिगत: इस महीने ग्रह स्थिति सुधर रही है और घटनाओं की तीव्रता में कमी आ रही है। आप धीरे-धीरे करके तसल्ली से अपना काम बढ़ायेंगे और काम पर अपनी पकड़ बढ़ायेंगे। कुछ बड़े लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा था, अब धीरे-धीरे या तो सहयोग प्राप्त कर लेंगे या उनसे किनारा कर लेंगे और आगे बढ़ जायेंगे। अर्थ-लाभ की प्राप्ति आपका काम आसान कर सकती है परन्तु यह प्राप्ति टुकड़े-टुकड़े करके होगी और आप अपनी योजनाओं को सही ढंग से पूरा नहीं कर पायेंगे। यह अवश्य है कि आपके संसाधन बढ़ रहे हैं और तदानुसार ही अपने काम-काज को गति दे सकेंगे।
व्यावसायिक: व्यवसाय में कई तरह की समस्याएँ आ रही हैं और अवरोध भी बढ़ रहे हैं। कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। कोई नियोजक या कोई सरकारी ऑफिसर आपसे विपरीत गति चल सकता है। इस समय टैक्स इत्यादि भरने में भी सावधानी बरतें। व्यावसायिक निर्णयों में आप जल्दी नहीं करें क्योंकि उनमें दोष रह जाने की संभावना है। जितना अर्थ-लाभ कर पायेंगे, उतना ही आप खर्चा कर डालेंगे। काम-काज में गुणात्मक परिवर्तन आने की संभावना है और ऐसा करने में आप कई विशेषज्ञों की मदद लेंगे। महीने के उत्तराद्र्ध में राशि से दशम सूर्य आपकी प्रतिष्ठा अचानक उठायेंगे और किसी एक महत्त्वपूर्ण काम के बन जाने के कारण आपको न केवल शांति मिलेगी बल्कि लाभ भी होगा। सिर से एक बड़ा बोझ उतर जायेगा। पारिवारिक व्यवसाय में थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है परन्तु उसे आप महत्त्व नहीं दें।
स्वास्थ्य: वायु विकार परेशान करेंगे। खान-पान में अनियमितता के अलावा यात्राएँ कष्टदायक सिद्ध होंगी। राशि से नवम और दशम सूर्य बहुत शक्तिशाली हैं और अहंकार की सृष्टि करते हैं। आप क्रोधी हो जायेंगे और थोड़े से जिद्दी भी हो जायेंगे। उत्तराद्र्ध में गलत निर्णय भी लेंगे और बाद में कष्ट आयेंगे। जीवनसाथी को इस समय गायनिक समस्या हो सकती है। खर्चा कुछ ज्यादा होगा परंतु आप उसको खुशी-खुशी करेंगे। संतान के लिए शुभ समय है और उनके लिए आप हर तरह से सहज और सुलभ रहेंगे।
रिश्ते-नाते: कुटुम्ब में किसी विवाद को तूल देने के बाद आप ही हल करने के लिए कदम उठायेंगे। इस समय बड़े भाई-बहिन आपके सहयोग में रहेेंगे और आप भी उनके कष्टों में सहयोग देंगे। छोटे भाई-बहिनों से दूर रहना हो सकता है। जन्म स्थान के आस-पास स्थानान्तरण चाहते हैं पर अभी थोड़ा सा समय है। इस महीने ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए आप मित्रों का सहयोग लेंगे। प्रेम-संबंध अच्छे उपहार की उम्मीद करते हैं, आपको पहल करके ऐसा करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment